फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three more charging stations for e-vehicles will be built in Gorakhpur, 6 have been built.

बदल रहा है गोरखपुर: ई-चार्जिंग... गोलघर समेत 6 स्थानों पर शुरू, 3 स्टेशन और बनेंगे- शहर में बढ़ रहे हैं वाहन

Thu, 27 Feb 2025 11:04 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 11:04 AM IST
सार

इसमें से जीडीए कार्यालय की पार्किंग, लोहिया एन्क्लेव आवासीय योजना, पैडलेगंज चौराहा, पत्रकारपुरम, गोलघर मल्टी लेवल पार्किंग और सर्किट हाउस पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बन चुका है। जीडीए परिसर और सर्किट हाऊस परिसर में तो यह शुरू भी हो चुका है। अब पार्क रोड पर सिटी मॉल के पास, देवरिया रोड पर सेल्स टैक्स ऑफिस के पास और वसुंधरा एन्क्लेव में जगह की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Three more charging stations for e-vehicles will be built in Gorakhpur, 6 have been built.
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में ई-वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम भी तेज हो गया है। गोलघर पार्किंग, पैडलेगंज और जीडीए ऑफिस समेत छह जगह ये इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं पार्क रोड, देवरिया रोड और वसुंधरा इन्क्लेव के पास इनके लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलते ही यहां भी निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण के लिए अब शहरी क्षेत्र में ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पर छूट भी दी जा रही है। ई-वाहनों की संख्या बढ़ेगी तो इनके लिए चार्जिंग स्टेशन की भी जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए जीडीए ने शहर के प्रमुख स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का अधिकार अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) को दिया है।
विज्ञापन


इसमें से जीडीए कार्यालय की पार्किंग, लोहिया एन्क्लेव आवासीय योजना, पैडलेगंज चौराहा, पत्रकारपुरम, गोलघर मल्टी लेवल पार्किंग और सर्किट हाउस पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बन चुका है। जीडीए परिसर और सर्किट हाऊस परिसर में तो यह शुरू भी हो चुका है। अब पार्क रोड पर सिटी मॉल के पास, देवरिया रोड पर सेल्स टैक्स ऑफिस के पास और वसुंधरा एन्क्लेव में जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों क्षेत्र में पहले जो जगह जीडीए ने तय की थी, उस पर आपत्ति के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ये चार्जिंग स्टेशन 10 साल (2033 तक) के लिए एटीईएल को दिए गए हैं। यही कंपनी ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना, संचालन और उसका रखरखाव करेगी। बिजली कनेक्शन भी वही लेगी।


भविष्य की जरूरत को देखते हुए ई-चार्जिंग स्टेशन बनवाए जा रहे हैं। छह जगह चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हैं। तीन जगहों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनका निर्माण भी करा दिया जाएगा: आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed