फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three more accused of Secretary Anish murder arrested in Gorakhpur

सेक्रेटरी हत्याकांड: अनीश की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार, मोहब्बत में गंवाई थी जान

Mon, 02 Aug 2021 08:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 08:52 PM IST
सार

हत्या में इस्तेमाल दो बाइक भी बरामद, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल।

विज्ञापन
Three more accused of Secretary Anish murder arrested in Gorakhpur
सेक्रेटरी हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला इलाके में सेक्रेटरी अनीश की हत्या के तीन और आरोपियों को सोमवार को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल दो बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

 
हालांकि, पुलिस अभी तक हत्या करने वालों को नहीं दबोच सकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगहा के देवकली निवासी उपेंद्र कुमार, अजय कुमार मिश्रा और नलिन कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई को गोला के गोपालपुर चौराहे पर सेक्रेटरी अनीश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्हें बचाने आए चाचा देवी दयाल भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में अनीश के बड़े भाई अनिल की तहरीर पर अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्रा के पिता नलिन कुमार समेत 17 नामजद लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस दीप्ति के चाचा समेत पांच लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। सोमवार को पिता नलिन मिश्रा, चाचा उपेंद्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed