फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three months extension given for nominee in demat accounts

Gorakhpur News: डीमैट खातों में नॉमिनी के लिए मिली तीन माह की मोहलत

Fri, 29 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three months extension given for nominee in demat accounts
गोरखपुर। डीमैट खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने के लिए सेबी ने तीन माह की मोहलत दी है। पहले 30 सितंबर अंतिम तारीख तय थी। अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इससे गोरखपुर के तीन हजार से अधिक खाताधारकों को बड़ी राहत मिली है। बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख तीन माह बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




बैंकिंग सेवाओं और शेयर बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि गोरखपुर में करीब 18 हजार से अधिक डीमैट खाते हैं। जबकि चार हजार करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड में निवेश हुआ है। इनमें तीन हजार से अधिक डीमैट खातों में नॉमिनी नहीं हैं। ऐसे खातों में 30 सितंबर तक ग्राहकों के लिए डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड में नॉमिनी को जोड़ने का निर्देश दिया गया। तब सेबी की ओर से कहा गया कि जिन खातों में समय सीमा के भीतर नॉमिनी नहीं जुड़ेंगे, उन खातों को एक अक्तूबर 2023 से फ्रीज कर दिया जाएगा। इससे निवेशकों के फोलियों पर रोक लग जाएगी। इससे खाते का संचालन नहीं हो सकेगा। सेबी के इस निर्देश से खाताधारकों के अलावा उनके म्यूचुअल फंड सलाहकार जल्द से जल्द लोगों के खातों में नॉमिनी जुड़वाने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed