फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three months extension given for nominee in demat accounts

काम की बात: डीमैट खातों में नॉमिनी के लिए मिली तीन माह की मोहलत, बड़ी संख्या में खाताधारकों को मिलेगा लाभ

Fri, 29 Sep 2023 01:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Sep 2023 01:09 PM IST
सार

गोरखपुर लीड बैंक मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि  नॉमिनी जुड़वाने की तिथि बढ़ाने की जानकारी मिली है। तीन माह का अतिरिक्त समय मिलने से लोग आसानी से नॉमिनी जुड़वा सकेंगे।

विज्ञापन
Three months extension given for nominee in demat accounts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डीमैट खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने के लिए सेबी ने तीन माह की मोहलत दी है। पहले 30 सितंबर अंतिम तारीख तय थी। अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इससे गोरखपुर के तीन हजार से अधिक खाताधारकों को बड़ी राहत मिली है। बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख तीन माह बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


बैंकिंग सेवाओं और शेयर बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि गोरखपुर में करीब 18 हजार से अधिक डीमैट खाते हैं। जबकि चार हजार करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड में निवेश हुआ है। इनमें तीन हजार से अधिक डीमैट खातों में नॉमिनी नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे खातों में 30 सितंबर तक ग्राहकों के लिए डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड में नॉमिनी को जोड़ने का निर्देश दिया गया। तब सेबी की ओर से कहा गया कि जिन खातों में समय सीमा के भीतर नॉमिनी नहीं जुड़ेंगे, उन खातों को एक अक्तूबर 2023 से फ्रीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: एम्स में सांठगांठ से चल रहा दलाली का खेल, रेफर की आड़ में बेच रहे मरीज

इससे निवेशकों के फोलियों पर रोक लग जाएगी। इससे खाते का संचालन नहीं हो सकेगा। सेबी के इस निर्देश से खाताधारकों के अलावा उनके म्यूचुअल फंड सलाहकार जल्द से जल्द लोगों के खातों में नॉमिनी जुड़वाने लगे।
 

31 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नॉमिनी

पूर्व में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से जारी अंतिम तिथि 30 सितंबर को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। व्यक्तिगत डीमैट खाताधारक और म्यूचुअल फंड (एमएफ) में अपने उत्तराधिकारी (नॉमिनी) को नामित करने के लिए तीन माह की अतिरिक्त मोहलत मिल गई है। म्यूचुअल फंड सलाहकार राकेश कुमार मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता, गिरीश राय, विजय जायसवाल आदि ने बताया कि इससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें: विकास की अधूरी खुशी: आधी फोरलेन सड़क बनाकर भूल गए अफसर, अब रोजाना जाम से जूझ रहे शहरवासी

गोरखपुर लीड बैंक मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि  नॉमिनी जुड़वाने की तिथि बढ़ाने की जानकारी मिली है। तीन माह का अतिरिक्त समय मिलने से लोग आसानी से नॉमिनी जुड़वा सकेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed