{"_id":"64339ae1489d5eb7750dd984","slug":"three-miscreants-including-kala-kauwa-arrested-in-gorakhpur-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काला कौवा समेत तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काला कौवा समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
Mon, 10 Apr 2023 10:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:46 AM IST
सार
पुलिस ने काला कौवा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गड्डीबाजी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से जालसाजी के 5,000 रुपये व नशीला पाउडर मिला। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
कैंट थाने में गड्डी बाजी के आरोप में पकड़े गए तीन बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर कैंट पुलिस ने रविवार सुबह यातायात तिराहे के पास काला कौवा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गड्डीबाजी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से जालसाजी के 5,000 रुपये व नशीला पाउडर मिला। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के सूर्यकुंड निवासी दीपक कुमार उर्फ काला कौवा, वीरू और हुमायूंपुर निवासी रामबेलास के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि दीपक कुमार गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
अपने साथियों संग आसपास के जिलों में कागज की गड्डी गिराकर राहगीरों व दूसरे प्रदेश के यात्रियों से टप्पेबाजी करता है। ट्रेन में जहरखुरानी करने की योजना बताने समय रविवार की सुबह यातायात तिराहा के पास तीनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन