फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three minor girl Dead body found in water under pit in Gorakhpur

गोरखपुर: ईंट भट्ठे के पास पानी में उतराता मिला लापता तीन बच्चियों का शव, गांव में दहशत

Thu, 03 Jun 2021 08:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 08:30 PM IST
सार

बुधवार की सुबह दस बजे गांव के बगीचे में खेलने के लिए गईं थीं बच्चियां। 

विज्ञापन
Three minor girl Dead body found in water under pit in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर के खजनी इलाके से रहस्यमय हाल में लापता हुई तीन बच्चियों की लाश गांव के पास ही स्थित ईंट भट्ठे के गढ्डे में मिली। प्रथम दृष्टया मामला हादसा का सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, फिसलने से तीनों बच्चियां गिर गई और फिर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में ही डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। पुलिन ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र की सात साल की बच्ची, दस वर्षीय बेटी और पांच साल की बच्ची एक साथ ही बुधवार की सुबह दस बजे गांव के बगीचे में खेलने के लिए गई थी। 12 बजे दोपहर तक वापस नहीं आने पर घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम में चार बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर खजनी पुलिस तलाश में जुट गई और फिर अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। अफसरों को जानकारी हुई तो खुद एसएसपी बुधवार की रात में गांव में पहुंच गए थे।


पुलिस ने अनहोनी होने की आशंका पर गांव के आसपास के पोखरों में गोताखोर की मदद से तलाश कराई है तो रात दो बजे के करीब ईंट भट्ठे के गड्ढे से तीनों शव बरामद हो गया था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बच्चियों का शव मिला है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि तीनों साथ में जा रही हो और फिसलकर गिर गई। मामले की जांच की जा रही है।

ये हैं अनसुलझे सवाल
  • तीनों बच्चियां एक साथ कैसे फिसल सकती हैं।
  • कहीं रंजिश में तो नहीं उन्हें धकेला गया।
  • बच्चियों की उम्र इतनी भी कम नहीं थी कि वह शोर ना मचाएं।
  • गांव के पास ईंट-भट्ठे पर लोगों की आवाजाही भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed