फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three inter-district bike lifters arrested in Basti

UP: तीन अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की सात बाइकें बरामद; स्कूल, कचहरी और अस्पताल से करते थे चोरी

Fri, 07 Feb 2025 07:34 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Feb 2025 07:34 PM IST
सार

बस्ती जिले में स्वाट टीम की मदद से पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं।
 

विज्ञापन
Three inter-district bike lifters arrested in Basti
पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाट टीम की मदद से सोनहा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन लिफ्टरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े आरोपी बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोंडा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सोनहा थाने के अइला घाट पुल के पास से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान शुक्रवार की भोर में चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की कुल सात बाइकें और दो मोबाइल बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपितों में कृष्णमणि पांडेय निवासी विशुनपुर थाना गौर बस्ती, विक्रम गौतम निवासी भुईगावा थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर और मुकेश यादव निवासी कुक नगर झुनखुनिया अहिरनडीह थाना खोड़ारे गोंडा शामिल रहे। इनमें आरोपी कृष्णमणि पांडेय के खिलाफ गौर थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूल, कचहरी व अस्पताल से चोरी बाइक बरामद
एएसपी ने बताया कि चोरों के कब्जे से बरामद बाइकें बस्ती कचहरी, महिला चिकित्सालय बस्ती, ओेपेक चिकित्सालय कैली, हर्रैया तहसील और एक सोनहा स्थित स्कूल से चोरी हुई थी। गत छह जनवरी को राज कौशल निवासी बनटिकरा थाना सोनहा ने सूचना दी थी कि उनके भाई जय कौशल की बाइक सावित्री विद्या विहार भानपुर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामदगी का प्रयास शुरू किया। 


इसी दौरान सोनहा पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान जब आरोपियों को रोका तो सभी सहम गए। उनके स्तर से बाइक का कोई दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराया गया। उनसे सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि पकड़ी गई दोनों गाड़ियां चोरी की है। उनकी निशानेदही पर पांच अन्य बाइकें बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed