{"_id":"66873e447193657e0907e719","slug":"three-hundred-houses-lost-electricity-due-to-burning-transformer-in-nandanagar-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-610383-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नंदानगर में ट्रांसफार्मर जलने से तीन सौ घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नंदानगर में ट्रांसफार्मर जलने से तीन सौ घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
नंदानगर में ट्रांसफार्मर जलने से तीन सौ घरों की बिजली गुल
- तारामंडल इलाके में शट डाउन से पांच घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नंदानगर, दरगहिया में बृहस्पतिवार की सुबह 400 केवीए का ट्रांसफर जलने से करीब 300 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली न रहने से पानी की समस्या खड़ी हो गई। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। वहीं, तारामंडल में पांच घंटे का शट डाउन होने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। यहां भी लोगों को दिक्कतें हुई।
जानकारी के मुतातबिक, नंदानगर में सुबह पांच बजे ट्रांसफार्मर जल गया। सुबह-सुबह ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। ट्रांसफार्मर को दोपहर 12 बजे तक बदल दिया गया उसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय पार्षद उपेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी और दोपहर 12 बजे के बाद फिर से आपूर्ति शुरू हो सकी। मोहद्दीपुर के एक्सईएन लवलेश कुमार ने बताया कि ढाई घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया।