{"_id":"66494385a9a2e4480c02d9f6","slug":"three-friends-who-went-to-bathe-in-the-pond-drowned-one-died-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-562108-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तालाब में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तालाब में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
एक युवक की बची जान, दूसरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
चिलुआताल इलाके में हुई घटना, कोतवाली क्षेत्र से गए थे तीनों दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरपुर टोले में रिश्तेदारी में आए कोतवाली क्षेत्र के तीन युवक शनिवार को तालाब में नहाते समय डूब गए। इसमें मियां बाजार निवासी आशीष पाल की मौत हो गई। दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। वहीं एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवकों के परिजनों को फोन कर बुलाया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के इस्माइलपुर निवासी निखिल (20) परमेश्वरपुर टोले में रहने वाली बहन के घर शुक्रवार की शाम अपने दोस्तों बादल (22) और आशीष पाल (21) के साथ घूमने गया था। शनिवार की सुबह सात बजे बहन के घर के बगल में स्थित तालाब में तीनों नहाने गए। इस दौरान निखिल और आशीष डूबने लगे। यह देख बादल शोर मचाने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निखिल और आशीष को बाहर निकाला।
थोड़ी ही देर में निखिल की बहन के मायके लोग भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां आशीष पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निखिल को आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशीष पाल के परिजनों ने बेटे का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।