{"_id":"669780a8d756e3e4bf01cef4","slug":"three-friends-died-after-falling-into-a-pit-near-rapti-bandh-in-gorakhpur-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदी के पास गड्ढे में गिरने से तीन दोस्तों की मौत, एक ही गांव के थे तीनों-गए थे बाढ़ देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदी के पास गड्ढे में गिरने से तीन दोस्तों की मौत, एक ही गांव के थे तीनों-गए थे बाढ़ देखने
Wed, 17 Jul 2024 01:58 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:58 PM IST
सार
कैंपियरंगज इलाके के कहरौली गांव निवासी निहाल पांडेय (14) पुत्र संतोष, दिपांशु पांडेय (17) पुत्र कुंवर और रवि दुषाध (12) पुत्र राजेश मंगलवार को दोपहर 12 बजे राप्ती नदी के बंधे पर बाढ़ देखने गए थे। नदी के पास ही पानी से भरा एक गहरा गड्ढा है। बाढ़ देखने के दौरान तीनों फिसलकर गड्ढे में गिर गए। जब तक ग्रामीण पहुंचे, तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक तीनों बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के कहरौली गांव के सामने मंगलवार को राप्ती नदी के बंधे के पास एक गड्ढे में गिरे तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीनों नाबालिग थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इनमें एक बालक के परिजन, शव को पुलिस को सौंपने को तैयार नहीं थे। उन्हें समझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कैंपियरंगज इलाके के कहरौली गांव निवासी निहाल पांडेय (14) पुत्र संतोष, दिपांशु पांडेय (17) पुत्र कुंवर और रवि दुषाध (12) पुत्र राजेश मंगलवार को दोपहर 12 बजे राप्ती नदी के बंधे पर बाढ़ देखने गए थे। नदी के पास ही पानी से भरा एक गहरा गड्ढा है।
विज्ञापन
बाढ़ देखने के दौरान तीनों फिसलकर गड्ढे में गिर गए। जब तक ग्रामीण पहुंचे, तीनों की मौत हो चुकी थी। निहाल और दिपांशु को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवि के परिजन शव घर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिपांशु कक्षा 9, निहाल और रवि कक्षा छह में पढ़ते थे। घटना की सूचना पर एसडीएम कैंपियरगंज रोहित कुमार मौर्य, थाना प्रभारी और नायब तहसीदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।