फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three fake teachers of Campierganj case filed

कैंपियरगंज के तीन और फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा

Tue, 29 Sep 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three fake teachers of Campierganj  case filed
कैंपियरगंज के तीन फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा
विज्ञापन

गोरखपुर। तीन और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कैंपियरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ कैंपियरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बीते 21 सितंबर को तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नवापार में कार्यरत शिवबचन सिंह के खिलाफ बलिया में तैनात शिक्षक शिवबचन सिंह ने कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। जांच में आरोप पुष्ट होने पर आरोपित को बर्खास्त किया गया था। वहीं दो अन्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक सुधीर सिंह और सरिता चौरसिया पर आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल करने का आरोप है। जांच के दौरान दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। तीनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सका था।
विज्ञापन

शासन के सख्त निर्देश के बाद अब जाकर खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पिछले दस दिन के अंदर अब तक 10 बर्खास्त शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 65 बर्खास्त, 49 पर मुकदमा
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिछले डेढ़ वर्ष में अब तक 65 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। पिछले महीने तक विभाग की ओर से 39 शिक्षकों पर ही मुकदमा दर्ज कराया जा सका था। इनमें से 37 मुकदमे बीएसए ने राजघाट थाने में दर्ज कराया था। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से मुकदमा दर्ज कराने में रूचि नहीं ली जा रही थी। अमर उजाला की ओर से मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद से मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू हुई। अब तक 10 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 16 और बर्खास्त शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाना अभी बाकी है।

फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अब तक 10 फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाकी बचे 16 शिक्षकों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed