फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three employees received the Safety Star of the Month award.

Gorakhpur News: तीन कर्मचारियों को मिला सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ पुरस्कार

Thu, 29 Jan 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three employees received the Safety Star of the Month award.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को तीन कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित कर उन्हें नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

लखनऊ मंडल के बढ़नी सवारी माल डिब्बा डिपो में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत बालकृष्ण भारती, वाराणसी मंडल के शाहगंज स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत बबलू कुमार और इज्जतनगर मंडल के मंधना स्टेशन पर इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर के पद पर कार्यरत देवानंद कुशवाहा को नवंबर महीने में उनकी तत्परता, सूझबूझ और कार्य के प्रति समर्पण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इन रेल कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान रेलवे संयंत्रों में दिखाई देने वाली खामियों को अपने अधिकारियों को समय पर सूचित किया, जिससे उन खामियों को तुरंत ठीक किया जा सका। इस सतर्कता और जिम्मेदारी के कारण रेलवे और यात्रियों को संभावित दुर्घटनाओं और अनहोनी से बचाया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed