फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three doctors and 11 beds standby in the district hospital, beds reserved elsewhere also

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में तीन डॉक्टर और 11 बेड स्टैंडबाय, अन्य जगह भी रिजर्व किए गए बेड

Mon, 23 Oct 2023 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three doctors and 11 beds standby in the district hospital, beds reserved elsewhere also
गोरखपुर। नवरात्र और दशहरा पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सभी सीएचसी में 5 बेड आरक्षित किए गए हैं और इमरजेंसी सेवा में लगे डॉक्टरों को अस्पताल परिसर में ही अनिवार्य रूप से बने रहने की सख्त चेतावनी दी गई है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के लिए सामान्य के अलावा तीन डॉक्टरों को स्टैंडबाय मोड में रखा गया है। इसके अलावा 11 बेड अलग से आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सभी डॉक्टर्स व मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां दशहरा व मुख्यमंत्री के शहर में रहने के अगले दिन तक निरस्त हैं। इमरजेंसी ड्यूटी वाले डॉक्टर व अन्य स्टॉफ को हर हाल में इस अवधि में परिसर में ही रहने को कहा गया है। इसके अलावा सभी थानों पर एक-एक एंबुलेंस भेजी गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबुज ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में नियमित डॉक्टरों के अलावा एक जनरल फिजिशियन, एक हड्डी रोग और एक सर्जरी के डॉक्टर की ड्यूटी 24 घंटे के लिए अलग से भी लगाई गई है। ये लोग आपात स्थिति में तत्काल ड्यूटी पर मौजूद होंगे। इसके अलावा 11 बेड भी अलग से आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में भी इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed