फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three died and 36 new corona positive got in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से जूझ रहे तीन और मरीजों ने दम तोड़ा, 32 नए मिले संक्रमित

Sun, 20 Sep 2020 06:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
three died and 36 new corona positive got in kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर में कोरोना महामारी से मरीजों के मरने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस बीमारी से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जूझ रहे जिले के तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह कोरोना से जनपद में मरने वाले कुल मरीजों की संख्या अब 36 हो गई है। 32 नए मरीज इस बीमारी की चपेट में आए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 2066 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2034 निगेटिव और 32 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले इन मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से सात, कसया से चार, पडरौना से एक, तमकुही से दो, कुबेरस्थान से दो, हाटा से एक, सेवरही से दो, खड्डा से सात, रामकोला से दो, नेबुआ नौरंगिया से एक और अन्य क्षेत्रों से पांच मरीज शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 99949 लोगों की कोरोना जांच में 4423 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को जांच में 62 मरीज स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह 3938 मरीज कोरोना से जंग जीतकर सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना से संक्रमित तमकुहीराज, कसया और फाजिलनगर क्षेत्र के एक-एक मरीज का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां तीनों की मौत हो गई। इस तरह मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर अब 36 हो गया है। 449 मरीज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना की संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 89.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.813 प्रतिशत रही।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed