फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three died and 282 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और सात डॉक्टर समेत मिले 282 कोरोना संक्रमित, तीन मरीजों की हुई मौत

Sun, 23 Aug 2020 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Aug 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Three died and 282 new corona positive got in Gorakhpur
Corona testing - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 282 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और दो निजी अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं, तीन मरीजों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अस्वस्थ होने पर कोरोना जांच कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद ही की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है कि वह एक सप्ताह लोगों से दूर रहेंगे। इनके अलावा बीआरडी में डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


बीआरडी के तीन डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। सीएचसी पिपराइच के भी एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा बीआरडी के तीन, रेलवे हॉस्पिटल के चार कर्मी, पुलिस लाइंस का एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का आंकड़ा सात हजार के पार

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार (7008) पहुंच गया है। इनमें 4125 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव मरीज 2789 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 103 पहुंच गई है।

कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 50 मरीज
कैंट थाना क्षेत्र में मरीजों के मिलने का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। शनिवार को फिर से 50 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा गोरखनाथ में 34, राजघाट में एक, तिवारीपुर में 14, शाहपुर में 45, रामगढ़ताल में 13, चिलुआताल में दो और गुलहरिया इलाके में तीन मरीज मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़हलगंज में छह, बेलघाट, भटहट में एक-एक, ब्रह्मपुर तीन, कैंपियरगंज आठ, चरगांवा 17, गोला दो, कौड़ीराम तीन, खजनी एक, खोराबार 16, पाली दो, पिपराइच 10, पिपरौली एक, सहजनवां चार, सरदारनगर तीन, उरुवा में दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 21 मरीज मिले हैं।

बिछिया क्षेत्र हुआ संवेदनशील
बिछिया क्षेत्र में शनिवार को फिर 18 मरीज मिले हैं। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र में स्थित पीएसी कैंप में 25 और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 25 लोग पॉजिटिव मिले चुके हैं। इतना ही नहीं बिछिया कॉलोनी के एक दर्जन से अधिक लोग भी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अधिकांश लोग होम आइसोलेट हैं।

एक ही परिवार के सात लोग पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण की चपेट में अब तक कई परिवार भी आ चुके हैं। एमपी हाउस मोहल्ले के एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दिव्य नगर में एक ही परिवार के तीन लोग, सिधुआपार में एक ही परिवार के दो लोग, शाहपुर में एक ही परिवार के दो लोग, सूर्य बिहार में एक ही परिवार के लोग संक्रमित मिले हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन संक्रमितों की मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद से संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 103 पहुंच गया है। सिघड़िया में 57 साल के एक व्यक्ति की मौत बीआरडी में हुई है। खोराबार के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान बीआरडी में मौत हुई है।

महराजगंज के पिपराती के रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत बीआरडी में हुई है। बताया जाता है कि तीनों को शुगर सहित हार्ट की समस्या थी। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed