{"_id":"6553d0dbf2570c21cc09ada7","slug":"three-dead-two-serious-in-head-on-collision-between-two-bikes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-368103-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
- कुसम्ही जंगल में दिवाली की रात हुआ हादसा, घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कुसम्ही (गोरखपुर)। एम्स थानाक्षेत्र के कुसम्ही जंगल वनटांगिया खाले टोला गांव के पास रविवार को दिवाली की रात में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। त्योहार के दिन युवकों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची रही।
खोराबार क्षेत्र निवासी वीरेंद्र पासवान अपने दोस्तों सत्येंद्र और एक अन्य के साथ बहन के घर नंदानगर मिठाई पहुंचाने गया था। दोनों वहां से लौट रहे थे, इसी दौरान दूसरी तरफ से पिपराइच क्षेत्र के लखेसरा निवासी सीपीएन शर्मा, संदीप और किशन बाइक से आ रहे थे। बुढ़िया माता मंदिर से आगे वनटांगिया खाले टोला गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक जो कम चोटिल था वह मौके से चला गया। एम्स थाने की पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तब तक सीपीएन (25) की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां वीरेंद्र (34) और उसके दोस्त दोस्त सत्येंद्र (19) ने भी दम तोड़ दिया। संदीप और किशन का इलाज चल रहा है। बाइक सवार युवकों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। वीरेंद्र सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था।