फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three days gold price down

तीन दिन में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी

Fri, 14 Aug 2020 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
three days gold price down
तीन दिन में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी
विज्ञापन

गोरखपुर। सोना व चांदी के दामों की बढ़ोतरी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। पिछले तीन दिनों (मंगलवार से बृहस्पतिवार) मेें सोने में जहां 2900 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी में 15000 रुपये प्रति किलो की भारी-भरकम गिरावट आई है। सराफा कारोबारियों का दावा है कि सोने-चांदी के दाम फिर से और ज्यादा बढ़ेंगे। आगे शादियों का मुहूर्त है। सोने-चांदी में निवेश का यह बेहतर अवसर है।
शहर के सराफा कारोबारी दामों में आई गिरावट को अवसर मान रहे हैं। उनका कहना है कि नवंबर से शादियां होने लगेंगी। इससे पहले दामों में गिरावट शुभ संकेत है। इसका फायदा शहरवासियों को उठाना चाहिए। जून में सोने के दाम में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। बाद में दामों में पांच फीसदी की गिरावट आई थी। जुलाई के साथ ही अगस्त के पहले सप्ताह तक सोने, चांदी के भाव लगातार बढ़ते गए।
विज्ञापन

बोले कारोबारी
सोने-चांदी की खरीदारी का उपयुक्त समय
जिन घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं, उनके लिए यह स्वर्णिम मौका है। लगातार दामों में उछाल से ग्राहक असमंजस में हैं। दामों में ठीकठाक गिरावट आ चुकी है। - वैभव सराफ, निदेशक ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

दामों में आई भारी गिरावट
सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है। लंबे समय बाद ग्राहकों को गिरे दामों में खरीदारी का मौका मिला है। खरीदारी के लिए यही सबसे अच्छा मौका है। दामों में उछाल व गिरावट लगातार आता रहता है। नवंबर में लगन है, फिर दाम बढ़ सकते हैं।
- संजय अग्रवाल, निदेशक पीसी ज्वैलर्स
बीते दिनों में सोने-चांदी का भाव
मंगलवार बृहस्पतिवार
सोना (प्रति 10 ग्राम) 54900 रुपये 52000 रुपये
चांदी (प्रति किलोग्राम) 78000 रुपये 63000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed