{"_id":"6110ad598ebc3efccb272667","slug":"three-corona-infected-found-in-campierganj-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कैंपिरयगंज में मिले सात कोरोना संक्रमित, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कैंपिरयगंज में मिले सात कोरोना संक्रमित, गांव में मचा हड़कंप
Mon, 09 Aug 2021 09:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:51 AM IST
सार
धानी सीएचसी पर की गई जांच, मामला महराजगंज से जुड़ा होने के कारण संख्या अभी जिले में नहीं जोड़ी गई है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के बलुआ ग्राम सभा में रविवार को एक साथ सात कोरोना संक्रमित मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में सभी सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें एक साल और दो साल के दो मासूम भी शामिल हैं। संक्रमितों के मिलने के बाद से धानी सीएचसी की टीम ने गांव में कैंप लगाकर जांच कराने की बात कही है। हालांकि इन लोगों की जांच महाराजगंज के धानी सीएचसी पर मोबाइल टीम की ओर से की गई है।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की संख्या लगातार हो रही कमी के बीच अचानक सात मरीजों का मिलना विभाग के सामने कई मुश्किलें खड़ा कर सकता है। बताया जा रहा है कि धानी सीएचसी के मोबाइल टीम द्वारा रविवार को बलुआ गांव में जांच की गई। इसमें एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित मिले। विभाग इन लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री जानने में जुट गया है।
विज्ञापन
सीएचसी के डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि रविवार को सीएचसी धानी की मोबाइल टीम की ओर से आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से 314 लोगों की जांच की गई। इसमें सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जांच टीम में एलटी अजय कुमार, आनंद कुमार, ऋषिकेश गुप्ता शामिल रहे। सीएमओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला महराजगंज से जुड़ा हुआ है। मरीजों की रिपोर्ट जिले में नहीं जोड़ी गई है। इसके बाद भी जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन