फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three companies came forward in construction of convention

Gorakhpur News: कन्वेंशन सेंटर निर्माण में तीन कंपनियां आगे आईं, आज होगा प्रेजेंटेशन

Wed, 07 Feb 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Three companies came forward in construction of convention
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे 25 एकड़ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण एवं संचालन का अधिकार पाने के लिए तीन कंपनियों की ओर से निविदा डाली गई है। अब तीनों कंपनियाें की ओर से बुधवार को प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। तकनीकी एवं वित्तीय बोली के आधार पर कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जीडीए की ओर से कंसल्टेंट के माध्यम से इसका प्रस्ताव तैयार कराया गया। इस परियोजना को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर विकसित किया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी।
विज्ञापन

कन्वेंशन सेंटर की क्षमता 5000 लोगों के बैठने की होगी। कन्वेंशन सेंटर के साथ आध्यात्मिक पुस्तकालय, शिल्प हाट, एलीट क्लब व फाइव स्टार होटल भी बनाया जाएगा। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि तीनों कंपनियों की ओर से बुधवार की दोपहर अपने प्रस्तावों का प्रजेंटेशन दिया जाएगा। आवेदन करने वाली कंपनियों में क्वानो एवं जेएमटी रियलटी प्राइवेट लिमिटेड, गरुड़ कंस्ट्रक्शन एवं इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड तथा केके कंस्ट्रक्शन एवं बिल्डर्स शामिल हैं। गरुड़ कंस्ट्रक्शन को जीडीए द्वारा विकसित की जा रही राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के ढांचागत विकास की जिम्मेदारी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। तीन कंपनियों ने इसमें प्रतिभाग किया है। उनकी ओर से प्रजेंटेशन दिए जाने के बाद तकनीकी एवं वित्तीय बोली के आधार पर सबसे उपयुक्त कंपनी का चयन किया जाएगा।
आनन्द वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed