फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three CHCs will be made first referral unit in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में तीन सीएचसी बनेंगे फर्स्ट रेफरल यूनिट, कराया जा सकेगा सिजेरियन और सामान्य प्रसव

Sun, 15 May 2022 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 May 2022 11:08 AM IST
सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि तीन सीएचसी को एफआरयू बनाने के तैयारियां तेज हो गई हैं। हर एफआरयू की जिम्मदारी एक-एक एडिशनल सीएमओ को सौंपी गई है। वे गैप एनेलिसिस कर रिपोर्ट सीएमओ के जरिए शासन को भेजेंगे।

विज्ञापन
Three CHCs will be made first referral unit in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गर्भवतियों को सिजेरियन या फिर सामान्य प्रसव के लिए शहर के अस्पतालों में आने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवतियों की सुविधाओं के लिए तीन फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें चौरीचौरा, बांसगांव और बेलघाट शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में मौजूदा समय में तीन एफआरयू चल रहीं हैं। ये रेफरल यूनिट सहजनवां, पिपराइच और कैंपियरगंज में संचालित हैं। इसके अलावा विभाग ने तीन और एफआरयू शुरू करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने तीन और ऐसे सेंटरों को मंजूरी दे दी है। इनमें चौरीचौरा, बांसगांव और बेलघाट शामिल हैं। इन सभी एफआरयू पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। इन यूनिटों पर जनरल सर्जन और आर्थोपेडिक सर्जन की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि तीन सीएचसी को एफआरयू बनाने के तैयारियां तेज हो गई हैं। हर एफआरयू की जिम्मदारी एक-एक एडिशनल सीएमओ को सौंपी गई है। वे गैप एनेलिसिस कर रिपोर्ट सीएमओ के जरिए शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर शासन आवश्यक जरूरतों को पूरा करेगा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी ढूंढी जाएगी, जो कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।  इस पहल के बाद से गर्भवतियों को इलाज के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed