फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three Boeing and one ATR will stand together at Gorakhpur Airport

गोरखपुर एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े हो सकेंगे 3 बोइंग और एक एटीआर, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Wed, 16 Dec 2020 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
three Boeing and one ATR will stand together at Gorakhpur Airport
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।

नए साल में गोरखपुर एयरपोर्ट के भीतर बहुत कुछ बदलाव नजर आएगा। कोविड- 19 की वजह से 2020 में कई परियोजनाएं पाइपलाइन में ही फंसी रह गईं। संक्रमण कम होने के साथ ही अब धीरे-धीरे सभी पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। ज्यादा से ज्यादा यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर एयरपोर्ट प्रशासन का जोर है। इसी कड़ी में अब एयरपोर्ट प्रशासन पार्किंग (एप्रेन) का दायरा बढ़ाने जा रहा है। तय प्रस्ताव के मुताबिक पार्किंग बढ़ जाने के बाद एयरपोर्ट पर तीन बोइंग और एक एटीआर एक साथ पार्क हो सकेगा।

विज्ञापन


अभी एक समय में सिर्फ एक बोइंग और एक एटीआर ही खड़ा किया जा सकता है। पार्किंग की जगह कम होने की वजह से एक समय में एक ही विमान यहां लैंड और टेक-ऑफ कर सकता है। एक विमान के उड़ान भरने के बाद ही दूसरा विमान लैंड कर सकता है। ऐसे में अगर एक फ्लाइट का भी समय बदला तो प्रायः बाकी उड़ान भी प्रभावित हो जाती है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पहले फ्लाइट की संख्या कम थी लिहाजा यह समस्या नहीं आती थी मगर पिछले तीन साल के भीतर उड़ानों की संख्या लगातार बढ़ी है जिससे पार्किंग छोटी पड़ गई है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक पार्किंग का दायरा बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वर्तमान में गोरखपुर से नौ उड़ानें हो रहीं

वर्तमान समय में गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन फ्लाइट के अलावा हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक फ्लाइट है। सुबह से ही उड़ान और लैंडिंग का सिलसिला शुरू होता है जो शाम तक जारी रहता है। फ्लाइट अधिक होने और पार्किंग छोटी होने की वजह से कोहरे के समय एक भी फ्लाइट लेट होने का प्रभाव दूसरी फ्लाइटों पर भी पड़ता है ।

तीन साल में तीन सौ से 2000 पहुंची यात्रियों की संख्या
करीब तीन साल पहले तक गोरखपुर से दिल्ली के लिए ही सिर्फ एक फ्लाइट की सुविधा थी। एयरपोर्ट से रोजाना तीन सौ लोग ही आते जाते थे अब यह संख्या बढ़कर दो हजार रुपये से अधिक हो गई है। वर्तमान में नौ उड़ाने हो रही हैं। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद एयरपोर्ट पर सर्वाधिक फ्लाइट और यात्री सुविधाएं बढ़ी। अभी कुछ और विमान कंपनियां चेन्नई आदि शहरों के लिए उड़ान शुरू करने को तैयार है मगर शेड्यूल नहीं मिल पा रहा।

गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेयी ने कहा कि जल्द ही पार्किंग बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे एक साथ तीन बोइंग और एक एटीआर खड़ा हो सकेगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। पार्किंग में दो विमान खड़े रहने पर भी तीसरे को लैंड कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed