फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested for beating young man in Basti

बस्ती: युवक-युवती की पिटाई में तीन गिरफ्तार, घायल युवक की मां ने थाने में तहरीर

Thu, 16 Dec 2021 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 04:14 PM IST
सार

नगर थानाक्षेत्र में बुधवार रात हुई थी घटना, युवक की मां ने थाने में तहरीर, दोनों की हालत नाजुक।

विज्ञापन
Three arrested for beating young man in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बस्ती नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम युवक-युवती की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक के मां की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


उधर दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक युवती को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, युवक-युवती में लगभग दो वर्षों से संबंध था। लगभग डेढ़ साल पहले एक बार युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ा था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता भी हुआ था। बुधवार की शाम को दोनों को युवती के परिवार वालों ने साथ देख लिया। जिस पर आग बबूला हो गए और लाठी-डंडों से युवक को पीटने लगे।
विज्ञापन


उसे बचाने आई युवती भी परिजनों के गुस्से का शिकार हो गई और उसकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारने-पीटने और शोर की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोगों ने तत्काल स्थानीय थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर आरोपों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद युवक की मां की तहरीर पर युवती के परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed