{"_id":"69a4a7486fc7f4e0eb0c2893","slug":"three-are-to-be-built-the-first-city-polyclinic-is-being-operated-in-basantpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1245572-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुर्दिलपुर में बनेगा शहर का दूसरा सिटी पॉलीक्लिनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुर्दिलपुर में बनेगा शहर का दूसरा सिटी पॉलीक्लिनिक
Mon, 02 Mar 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर के पुर्दिलपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सिटी पॉलीक्लिनिक का संचालन होगा। इसे शुरू करने की तैयारियों को देखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने रविवार को केंद्र का निरीक्षक किया। उन्होंने तैयारियों को देखा और आईईसी आदि की विस्तृत समीक्षा की। इस पॉलीक्लिनिक पर निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से प्रतिदिन सेवाएं दी जाएंगी।
सीएमओ ने बताया कि सिटी पॉलीक्लिनिक के संचालन के उद्देश्य से ही पुर्दिलपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बड़े भवन में शिफ्ट कर दिया है। वहां एक सप्ताह के भीतर पॉलीक्लिनिक की तैयारियां पूरी करने का प्रयास है। यह क्लिनिक शुरू होने के बाद हमारे पास विशेषज्ञ सेवाओं वाले दो अस्पताल नगरीय क्षेत्र में क्रियाशील हो जाएंगे।
सीएमओ ने बताया कि शहर में तीन सिटी पॉलीक्लिनिक का संचालन निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से किया जाना है। इनमें से पहली पॉलीक्लिनिक बसंतपुर में संचालित हो रही है। होली के बाद पुर्दिलपुर में भी क्लिनिक शुरू करने की तैयारी है। इसके संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का इम्पैनलमेंट भी हो रहा है। इस केन्द्र पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि सेवाएं देंगे।