{"_id":"6488a5f13712cc55e7005b86","slug":"three-accused-who-beat-the-constable-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-206046-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिपाही को पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिपाही को पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे के पास रविवार की रात 12 बजे के करीब सिपाही मनोज कुमार वर्मा से मारपीट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवपुरी नई कॉलोनी निवासी हरिकेश उर्फ गोलू साहनी, प्रदुम निषाद और हरिओम उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार वर्मा की रविवार को तबीयत खराब थी।
रात में वह सादे ड्रेस में ही बाइक से शहर की ओर दवा लेने आ रहे थे। रास्ते में महावीर छपरा चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक मिल गया और उसने दुकान खोलकर दवा देने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने तीन-चार बाइक पर सवार पांच से छह लोगों को बीच रास्ते में खड़ा देखा। इस पर सिपाही बोल पड़ा अरे किनारे हो जाओ, नहीं तो हादसा हो जाएगा, जान भी चली जाएगी। इसी बात पर आरोपियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। ब्यूरो