{"_id":"63bfc246e0d85b68703f4549","slug":"three-accused-of-forgery-worth-rs-55-lakh-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 55 लाख रुपये की जालसाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज पर किए थे धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 55 लाख रुपये की जालसाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज पर किए थे धोखाधड़ी
Thu, 12 Jan 2023 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:48 PM IST
सार
आरोपियों की पहचान चिलुआताल के मैनाभागर निवासी श्यामदेई, गीडा के नौसड़ निवासी रामसजीवन और गुलरिहा के जंगल भेलमपुर निवासी अमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर के संतोष नारायण बरनवाल ने अपनी जमीन बेची थी। इस पर भू माफिया की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेचकर 55 लाख रुपये हड़पने के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कूटरचित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, श्रम कार्ड व मूल आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया गया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान चिलुआताल के मैनाभागर निवासी श्यामदेई, गीडा के नौसड़ निवासी रामसजीवन और गुलरिहा के जंगल भेलमपुर निवासी अमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर के संतोष नारायण बरनवाल ने अपनी जमीन बेची थी। इस पर भू माफिया की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
जालसाजों ने चिलुआताल क्षेत्र के मैनाभागर निवासी श्यामदेई पत्नी रामलौट को अनामिका पत्नी विजय सिंह निवासी खेसुआ बस्ती के नाम से एक आधार कार्ड, तहसीलदार सदर का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन दिखाकर इंडियन बैंक बस्ती में फर्जी खाता खुलवाकर 54 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश कर रही थी। गुलरिहा थानेदार मनोज कुमार पांडेय की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।