{"_id":"62f0de611756f23acb34a286","slug":"three-accused-of-demanding-extortion-and-robbing-cash-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रंगदारी मांगने व नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कई मामले आ चुके थे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रंगदारी मांगने व नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कई मामले आ चुके थे सामने
Mon, 08 Aug 2022 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Aug 2022 03:31 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शाहपुर इलाके में स्कूल के बच्चों से रंगदारी वसूलने के आरोप में मैनुद्दीन जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 15 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या की कोशिश, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी शामिल है। इसके अलावा वह थाने का गैंगस्टर भी है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में शनिवार रात युवक से 13 हजार रुपये की लूट फिर गीता वाटिका के पास एक अन्य युवक से रंगदारी मांगने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए 85 सौ रुपये, तमंचा व नुकीला हथियार किया। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी मैनुद्दीन पहले भी रंगदारी मांगने में जेल गया था। 15 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। वह आवास विकास कॉलोनी, शाहपुर का निवासी है, जबकि उसका साथी इमरान अंसारी, मोहम्मद जैद घोषीपुरवा के रहने वाले हैं।
इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि फर्टिलाइजर निवासी करन मिश्रा पादरी बाजार में स्थित अस्पताल में भर्ती पिता के पास जा रहे थे। उनकी जेब में 13 हजार रुपये थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं आया तो रुक गए। तभी युवक का पर्स नीचे झुकने की वजह से जेब से बाहर आ गया था।
विज्ञापन
बदमाश रुपये से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद ही बदमाशों ने गीता वाटिका के पास कौस्तुभ सिंह नाम के युवक को रोक लिया और नुकीला हथियार सटाकर रंगदारी मांगने लगे। धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर जान से मार देंगे।
भीड़ होने पर आरोपी फरार हो गए। दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को डेयरी कॉलोनी से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
स्कूल के बच्चों से रंगदारी वसूलने में जेल गया था मैनुद्दीन
पुलिस के मुताबिक, शाहपुर इलाके में स्कूल के बच्चों से रंगदारी वसूलने के आरोप में मैनुद्दीन जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 15 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या की कोशिश, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी शामिल है। इसके अलावा वह थाने का गैंगस्टर भी है। इमरान अंसारी पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। जैद पर एक मुकदमा दर्ज है।