Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested in Tata Steel colour sheet theft case

Gorakhpur News: टाटा स्टील की कलर शीट चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in Tata Steel colour sheet theft case
सरदारनगर(गोरखपुर)। चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के सरैया स्थित टाटा स्टील के स्टॉक यार्ड से कलर शीट लोड कर ट्रक सहित गायब होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 114 टाटा कलर शीट और घटना में प्रयुक्त डीसीएम वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी पिंटू उर्फ सत्येंद्र कटियार, कानपुर देहात के गुजैनी उद्योग नगरी घाटमपुर निवासी राजन पांडेय और अमेठी निवासी सूरज शुक्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एम्स से नंदानगर निवासी राकेश कुमार मिश्रा सरैया सरदारनगर स्थित टाटा स्टील स्टॉक यार्ड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बीते 11 अप्रैल को श्रीनेत ट्रांसपोर्ट सर्विस के माध्यम से एक ट्रक माल लोडिंग के लिए भेजा गया था। ट्रक में 5,96,847 रुपये मूल्य की टाटा कलर शीट लोड कर लक्ष्मी स्टील, कन्नौज के नाम बिल और गेट पास जारी कर वाहन को रवाना किया गया था। अगले ही दिन ट्रक चालक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा और वाहन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इसके बाद कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वाहन की तलाश शुरू की। जांच के दौरान क्षेत्र से ट्रक को माल समेत बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से माल को गलत तरीके से हड़पने की साजिश रची थी। बुधवार दोपहर बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed