{"_id":"60c8ae548ebc3eac6371d06b","slug":"three-accused-arrested-for-molestated-a-teenager-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने बाद ऐसे खुला था राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने बाद ऐसे खुला था राज
Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM IST
सार
मुकदमा दर्ज करने के बाद से कप्तानगंज पुलिस कर रही थी तलाश, पांच महीने बाद जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के पास ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने के मामले के तीनों आरोपियों को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि करीब पांच महीने पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी।
पुलिस को दी तहरीर में परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को धोखे से बुलाया था। वहां पहले से दो और युवक मौजूद थे। आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे।
डर से पीड़िता अपनी जुबान बंद रखी। मगर पांच महीने बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के पास ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है। जानकारी होने पर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बृजेश निषाद, गोरख निषाद और प्रदीप निषाद के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।