फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Threatened to commit suicide; a gunshot had been fired at the house a few months ago.

UP: पुलिस से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, 22 साल का निखिल बोला - 'कार्रवाई नहीं हुई तो कूद जाऊंगा'

Sun, 21 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 02:25 AM IST
सार

दुबौली गांव निवासी निखिल शुक्ला ने बताया कि पिछले महीने कुछ लोगों ने उसके घर पर गोली चलाई थी। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। निखिल का आरोप है कि, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक कहना था कि, यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगा।
 

विज्ञापन
Threatened to commit suicide; a gunshot had been fired at the house a few months ago.
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झंगहा थाना क्षेत्र के मीठा बेल गांव में शनिवार को 22 वर्षीय युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी। काफी देर तक पुलिस के समझाने के बाद वह नीचे उतरा और अपनी बात रखी।

विज्ञापन


दुबौली गांव निवासी निखिल शुक्ला ने बताया कि पिछले महीने कुछ लोगों ने उसके घर पर गोली चलाई थी। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। निखिल का आरोप है कि, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक कहना था कि, यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन


मौके पर झंगहा थाना पुलिस पहुंची और उसने युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। सीओ चौरीचौरा के आने के बाद निखिल शुक्ला नीचे उतरा। उसने अपनी बात रखी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed