फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Those who molested girl students at college gate spent night in lockup

Gorakhpur News: महाविद्यालय गेट पर छात्राओं से छेड़खानी करने वालों की रात हवालात में गुजरी

Sat, 12 Aug 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो जंगल कौड़िया (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Aug 2023 12:37 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे कार में सवार पांच युवक महाविद्यालय गेट पर पहुंच गए और छात्राओं को रोककर छींटाकशी-छेड़खानी करने लगे। छात्राओं से बदसलूकी की सूचना पर मौके पर कुछ शिक्षक पहुंचे और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी, शिक्षकों से भी उलझ गए और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।

विज्ञापन
Those who molested girl students at college gate spent night in lockup
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय गेट पर बृहस्पतिवार को छात्राओं से छेड़खानी करने के पांचों आरोपियों की रात हवालात में गुजरी। पुलिस ने महाविद्यालय प्राचार्य से संपर्क कर तहरीर मांगी, लेकिन नहीं दी गई। एसएसपी से बातचीत के बाद भी तहरीर नहीं आने पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, महाविद्यालय में शुक्रवार को आई कार्ड की चेकिंग भी तेज कर दी गई।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान डीहाघाट निवासी मोनू यादव, बलुवा निवासी अंकित गुप्ता, रब्बु अली, सिहोंरवा निवासी विशाल मद्देशिया, ऋतिक के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे कार में सवार पांच युवक महाविद्यालय गेट पर पहुंच गए और छात्राओं को रोककर छींटाकशी-छेड़खानी करने लगे। छात्राओं से बदसलूकी की सूचना पर मौके पर कुछ शिक्षक पहुंचे और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी, शिक्षकों से भी उलझ गए और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच प्राचार्य ने घटना की सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लेकिन तहरीर न आने की वजह से पुलिस ने शुक्रवार को उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed