फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This year there will be a roof over heads of 12 thousand beneficiaries

Gorakhpur News: इस साल 12 हजार लाभार्थियों के सिर पर होगी छत, निर्माण शुरू

Fri, 21 Jul 2023 01:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

डूडा प्रोजेक्ट ऑफिसर विकास सिंह ने कहा कि इस वर्ष 12 हजार पीएम आवास लाभार्थियों के दिए जाएंगे। छह हजार आवास बन रहे हैं। जबकि छह हजार के काम का डीपीआर स्वीकृत हो चुका है।

विज्ञापन
This year there will be a roof over heads of 12 thousand beneficiaries
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में 12 हजार सरकारी आवासों की मंजूरी मिली है। छह हजार आवास बनने भी लगे हैं। इतने की डीपीआर पास हो चुके हैं। जल्द ही यह भी बनने लगेंगे। 300 करोड़ रुपये की लागत से 12 हजार आवास बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से एक आवास के निर्माण पर 2,50,000 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


डूडा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 50 हजार सरकारी आवासों के लक्ष्य तय किए गए हैं। इसमें वर्ष 2018 से अब तक 35,200 लोगों के घर बनने का सपना पूरा हुआ है। ये सभी नगर निगम के आवासीय व नगर पंचायतों में बनाए जा रहे हैं। इस वर्ष 12 हजार परिवारों को आवास देेने का लक्ष्य है। लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना शहरी में आए आवेदनों की जांच शासन स्तर से निर्धारित एजेंसी करती है। एजेंसी की जांच में पात्रों की सूची क्षेत्र के एसडीएम के पास भेजी जाती है। एसडीएम के निर्देश पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल आवेदनों की जांच करते हैं। जांच के बाद पात्र मिलने पर लेखपाल आवास उपलब्ध कराने की संस्तुति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सावन में रूठे बदरा, रिमझिम फुहारों की जगह उड़ रही धूल

इसके बाद एसडीएम के माध्यम से सूची डूडा ऑफिस भेजी जाती है। इस सूची का डीपीआर शासन को भेजा जाता है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण का काम शुरू होता है। हाल ही में नगर निगम में शामिल किए गए 32 गांवों के नागरिक भी प्रधानमंत्री शहरी योजना के हकदार हैं।

योजना में इन्हें किया जाता है शामिल

योजना में पात्र होने के लिए आवेदक की सालाना आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। साथ ही, कहीं पक्का मकान न हो। शहरी योजना में शामिल होने के लिए आवेदक के पास 30 वर्गमीटर जमीन होनी चाहिए। योजना के तहत पात्रों को लाख रुपये तीन चरणों में दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: आउट ऑफ स्टॉक हुई चित्रमय रामचरित मानस, राष्ट्रपति ने किया था इस पुस्तक का विमोचन

इन क्षेत्र में बन रहे हैं आवास
शहरी क्षेत्र के नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के हिसाब से पीएम आवास बनाए जा रहे हैं। इनके अलावा बांसगांव, सहजनवां, मुंडेरा बाजार, गोला बाजार, पीपीगंज, पिपराइच, संग्रामपुर, बड़हलगंज, कैंपियरगंज, उरूवा बाजार नगर पंचायत क्षेत्र में पीएम आवास योजना के मकान बनाए जा रहे हैं।

डूडा प्रोजेक्ट ऑफिसर विकास सिंह ने कहा कि इस वर्ष 12 हजार पीएम आवास लाभार्थियों के दिए जाएंगे। छह हजार आवास बन रहे हैं। जबकि छह हजार के काम का डीपीआर स्वीकृत हो चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed