फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This time there is no compulsion to walk in water, will run fast on four lanes

Gorakhpur News: इस बार पानी में चलने की मजबूरी नहीं, फोरलेन पर भरेंगे फर्राटा

Fri, 24 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
This time there is no compulsion to walk in water, will run fast on four lanes
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन


देवरिया बाईपास से नौका विहार तक फोरलेन का काम लगभग पूरा
बरसात में पर्यटकों एवं तारामंडल क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के नौका विहार से देवरिया बाईपास तक निर्माणाधीन फोरलेन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में इस बार बरसात में तारामंडल क्षेत्र के लोगों को सड़क पर बहने वाले पानी में चलकर जाने की मजबूरी नहीं होगी। इस बार झमाझम बारिश में भी लोग फोरलेन पर फर्राटा भर सकेंगे।
नौका विहार से देवरिया बाईपास के दो स्थानों को जोड़ने वाले 2.5 किमी लंबे फोरलेन का काम तेजी से किया जा रहा है। कम दूरी के फोरलेन के बनने से स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। इसमें 80 प्रतिशत काम हो गया है। दो स्थानों पर ही कार्य शेष हैं। सड़क और नाला निर्माण होने के कारण लोगों में भी चर्चा है कि इस बार बड़ी राहत मिलने वाली है। तारामंडल एवं भगत चौराहा क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी को फोरलेन की सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन

नौका विहार से बौद्ध संग्रहालय के पहले पुलिया के पास तक एक लेन को बनाने का कार्य अधूरा है। वहां लेन की ढलाई का काम चल रहा है, जबकि नाले का निर्माण हो गया है। उसके आगे चिड़ियाघर की ओर से सड़क और नाले का काम हो चुका है। पहले बौद्ध संग्रहालय के पहले और चिड़ियाघर जाने वाले मार्ग पर पानी बहता था, जबकि नौका विहार से वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय की ओर से जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया निर्माण में आई तेजी
नौका विहार से देवरिया बाईपास तक फोरलेन निर्माण अप्रैल में पूरा होना था, लेकिन महंत दिग्विजय नाथ पार्क के पास पुलिया निर्माण में जमीन का पेंच फंसने सहित अन्य कारणों से प्रोजेक्ट में देर हो गई। पीडब्ल्यूडी ने शुरुआती दौर में जितने जमीन में नाला निर्माण की योजना बनाई थी, उसमें अधिक जमीन की आवश्यकता पड़ी। इस कारण वहां दो लेन की पुलिया बन गई थी, जबकि दो लेन का कार्य अब किया जा रहा है। वहां नाले का काम भी अधूरा है, जिसे किया जा रहा है।
--------
पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
नौका विहार से देवरिया बाईपास की ओर जाने वाली सड़क पूरी होने वाली है। इससे पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। चिड़ियाघर जाने वाले लोगों को रामगढ़ताल के नौका विहार केंद्र तक जाने में सुविधा होगी। फोरलेन नहीं होता तो बरसात में नौका विहार से चिड़ियाघर जाने के लिए रास्ता बदलना पड़ता।

----
बोले लोग
तारामंडल क्षेत्र में अब सड़कें अच्छी हो गई हैं, जबकि नाले का निर्माण भी हुआ है। इस कारण बरसात में लोगों की परेशानियां कम होंगी। पहले बरसात में सड़क पर पानी भर जाता था।

- कृष्ण कुमार पांडेय, पूर्व प्राचार्य

देवरिया बाईपास और रामगढ़ताल के बीच कई स्थानों की सड़कों पर बारिश का पानी चढ़ जाता था। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जबकि बाहर से आए लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी।
मनीष कुमार मिश्र, आर्किटेक्ट


वर्जनदेवरिया बाईपास से नौका विहार की सड़क में 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। बरसात से पहले 31 मई तक सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा। सिर्फ दो स्थानों पर कार्य बाकी है, उसे भी कराया जा रहा है।

- रंजन सिंह, एई, पीडब्ल्यूडी

देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण में आई तेजी
देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। नौ किमी सड़क बनने से इस रूट पर जाम से निपटने की नौबत नहीं आएगी, जबकि पहले यह सड़क दो लेन की ही थी। सड़क निर्माण कार्य जारी है, जबकि नौकाविहार से चिड़ियाघर की ओर निकना फोरलेन देवरिया बाईपास पर जहां जुड़ रहा है, वहां तक दोनों और नाला निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जबकि चिड़ियाघर के आसपास नाले का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया देवरिया बाईपास फोरलेन पर 60 प्रतिशत कार्य हो गया है, जबकि निर्धारित समय अक्टूबर 2024 कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed