फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This time elections will be held in 1294 panchayats only

यूपी पंचायत चुनाव: इस बार 1294 पंचायतों में ही होगा चुनाव, 60 पंचायतें हुईं कम

Sat, 16 Jan 2021 09:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jan 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
This time elections will be held in 1294 panchayats only
panchayat election - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले में पंचायतों के परिसीमन का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। आबादी, पंचायतों की संख्या, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों की स्थिति भी करीब-करीब स्पष्ट हो गई है। इस बार जिले के 1294 गांवों में पंचायत चुनाव होंगे। पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में 60 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं। 2015 में 1354 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे। कई गांवों के नगर निकायों में शामिल होने की वजह से इस बार पंचायतों की संख्या घट गई है। इसी तरह जिले की पंचायतों में करीब 2.50 लाख की आबादी कम हो जाने से क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतों के वार्डों की संख्या भी घट रही है।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले नगर निगम व तीन नगर पंचायतों के विस्तार के कारण 46 गांव नगर निकायों में शामिल हो गए। पंचायती राज विभाग के नियंत्रण से इन गांवों के बाहर जाने के साथ ही दो नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। ऐसे में 1308 ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी हो रही थी, लेकिन गोला नगर पंचायत के विस्तार का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 14 और गांव नगर निकाय में शामिल हो गए।
विज्ञापन


अब कुल 1294 गांवों में प्रधानों का चुनाव होना है। आंशिक परिसीमन से पहले आबादी का सर्वेक्षण कराया गया, जिसके अनुसार करीब ढाई लाख मतदाता कम हो गए हैं। जिला पंचायत के एक वार्ड में 50 हजार की आबादी होती है। क्षेत्र पंचायत के वार्ड में दो हजार की आबादी। इस मानक पर आबादी कम होने से जिला पंचायत के पांच एवं क्षेत्र पंचायत के 118 वार्ड कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नए नगर पंचायतों की सीमा में आ रहे गांवों में भी चुनाव की तैयारी

जिले में दो नए नगर पंचायतों के गठन एवं एक नगर पंचायत के सीमा विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। इनमें शामिल होने वाले प्रस्तावित गांवों में इस साल प्रधानी का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। दरअसल उरुवा बाजार, नगर पंचायत एवं घघसरा बाजार नगर पंचायतों के गठन के लिए गांवों की सूची जारी कर शासन की ओर से आपत्ति मांगी जा चुकी है।

प्रक्रिया पूरी होने पर दोनों प्रस्तावित नगर निकायों में 50 से अधिक गांव शामिल हो जाएंगे। इसी तरह बड़हलगंज के सीमा विस्तार में एक दर्जन से अधिक गांव शामिल होंगे। अभी तक इनका अंतिम नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका जिसकी वजह से वहां भी चुनाव कराने का फैसला किया गया है।

यह है पंचायतों की स्थिति...
पंचायत               2015 में             अब
ग्राम पंचायत          1354               1294
ग्राम पंचायत वार्ड    17188           16378
क्षेत्र पंचायत वार्ड     1818              1700
जिला पंचायत वार्ड     73                68

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि पंचायतों के परिसीमन का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। करीब ढाई लाख की आबादी कम हो रही है। 60 पंचायतें कम हुई हैं। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों के वार्ड भी कम हो रहे हैं। इस बार 1294 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed