फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This election is about dictatorship versus democracy: Dr. Ramsamuj

Gorakhpur News: तानाशाही बनाम लोकतंत्र का है यह चुनाव : डॉ. रामसमुझ

Fri, 24 May 2024 04:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
This election is about dictatorship versus democracy: Dr. Ramsamuj
- बांसगांव में बदलाव चाहती है जनता, नंबर दो पर हमेशा रही बसपा को मिल रहा समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व आयकर आयुक्त एवं बांसगांव से बसपा प्रत्याशी डॉ. रामसमुझ ने कहा कि लोकसभा का चुनाव तानाशाही बनाम लोकतंत्र का है। बांसगांव संसदीय सीट से पिछले 15 साल से भाजपा के सांसद हैं। जनता बदलाव चाहती है और बसपा हमेशा यहां नंबर दो पर रही है। यहां से प्रगतिशील सोच वाले प्रत्याशी के न आने से बसपा यह सीट जीत नहीं पाई। कहा कि मैंने सेवा काल में रहते हुए हमेशा सवर्ण समाज के लोगों के बच्चों की शिक्षा में मदद की। ्र
मेरा उद्देश्य व्यावसायिक लाभ लेना नहीं बल्कि समाजसेवा है। चुनावी दौरे से लौटे डॉ. रामसमुझ ने बातचीत में कहा कि भाजपा की पीएम मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है। जातियों व धर्म के आधार पर बुलडोजर चल रहे हैं। अब आम जनता बसपा प्रमुख मायावती के शासनकाल में कानून व्यवस्था को याद कर रही है। बसपा पार्टी गौरव प्राप्त करने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को तीन कसौटियों पर उम्मीदवारों को परखना चाहिए। प्रत्याशी की उपलब्धता, उसकी उपयोगिता और राजनीतिक दलों की नीतियां क्या हैं? बांसगांव से मुझे छोड़कर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बाहरी हैं। सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा होने के साथ ही कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बसपा के पांच लाख मूल कैडर के वोटर हैं। रोजी-रोटी की तलाश में लोग बाहर चले जाते हैं। इस बार प्रबंध किया है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता एक जून को मौजूद रहें और मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed