फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Third accused of attack on police station arrested, sent to jail

Gorakhpur News: पुलिस चौकी पर हमले का तीसरा आराेपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Third accused of attack on police station arrested, sent to jail
मेडिकल चौकी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस
गुलरिहा। थाना पुलिस ने चौकी में हमला करने वाले तीसरे आरोपी आदित्य को पुलिस ने संगम चौराहे से बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस चार नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा, धमकी, लोक सेवक पर जानलेवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने घटना में शामिल बुआ भतीजे को पुलिस सोमवार को जेल भेज चुकी है। बुधवार को तीसरे आरोपी आदित्य को पुलिस ने संगम चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
शाहपुर क्षेत्र के परमा देवी (65 वर्ष) पत्नी चुन्नीलाल शनिवार को पिपराइच थाने पर किसी रिश्तेदार से मिलने गई थी। रिश्तेदार से मुलाकात नहीं हो पाई तो घर आने के लिए रेलवे क्रॉसिंग रोड के पास ऑटो का इंतजार करने लगी। उसी दौरान कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी दिनेश रौनियार अपनी बाइक से कही जा रहा था। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। हादसे से नाराज परिजनों ने चौकी में तोड़फोड़ की थी। इसमें एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन

थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना मे शामिल मृतका की बेटी भुल्लाई व नाती शिवम को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार की सुबह गुलरिहा पुलिस ने तीसरे आरोपी आदित्य को संगम चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

बाइक सवार युवक इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के राघोपुर में छह दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइकसवार युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर निवासी अमरेश ने तहरीर दी कि उनका भांजा सदानंद भारद्वाज (22) छह नवंबर को गोरखपुर से लौटते समय सांझा चूल्हा के सामने गुलशन पासवान की बाइक से टकरा गया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed