फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Think about common people do not play loud DJ otherwise we will take action

Gorakhpur News: 'आम लोगों के बारे में सोचिए... मत बजाइए तेज डीजे, नहीं तो करेंगे कार्रवाई'

Sat, 14 Oct 2023 11:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Oct 2023 11:57 AM IST
सार

प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग तेज आवाज में डीजे बजाते हैं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जिनका घर उन रास्तों पर पड़ता है, जहां से जुलूस निकलता है। इसे लेकर लोगों ने बीते दिनों अपना विरोध भी जताया था।

विज्ञापन
Think about common people do not play loud DJ otherwise we will take action
बांसगांव पुलिस लोगों समझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेज आवाज में डीजे बजाने के खिलाफ सीएम के सख्त रुख को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बांसगांव थाने में पूजा समितियों के पदाधिकारियों और डीजे संचालकों की बैठक में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि डीजे की तेज आवाज से आम लोगों को दिक्कत होती है। अगर नहीं मानेंगे तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग तेज आवाज में डीजे बजाते हैं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जिनका घर उन रास्तों पर पड़ता है, जहां से जुलूस निकलता है। इसे लेकर लोगों ने बीते दिनों अपना विरोध भी जताया था।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस को इस बार दुर्गा पूजा में डीजे के तेज आवाज को लेकर गंभीरता से कार्रवाई का आदेश दिया है। इसे लेकर शासन का भी कड़ा रुख है। यही वजह है कि इस बार पुलिस दुर्गा प्रतिमा आयोजकों, भाईचारा कमेटी के अलावा डीजे संचालकों के साथ बैठक कर रही है। बैठक में एसडीएम व एसपी साउथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed