{"_id":"6a4972f65840e31bbe02b5d5","slug":"thieves-who-entered-the-house-through-the-roof-made-off-with-the-cctv-cameras-along-with-other-belongings-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1374769-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीपीगंज में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीपीगंज में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी
Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पचगांवा में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सामान समेट ले गए। वारदात के दौरान बदमाश मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी उखाड़ ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
पचगांवा निवासी उमाशंकर मणि त्रिपाठी वर्तमान में परिवार के साथ राप्तीनगर में रहते हैं। समय-समय पर अपने पैतृक घर आते-जाते हैं। उनके मुताबिक, दो जुलाई की रात करीब 10:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर लगा एक सीसीटीवी कैमरा गायब मिला, जबकि दूसरा कैमरा क्षतिग्रस्त था। घर के भीतर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। कमरों की तलाशी लेने पर चोरी की जानकारी हुई।
आशंका है कि बदमाश छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और वारदात के बाद दरवाजा बंद कर भाग निकले। पीड़ित ने पीपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।