फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves stealing cash jewelry from buses going to Delhi

सावधानी हटी दुर्घटना घटी: दिल्ली जाने वाली बसों से चोर उड़ा रहे नकदी, जेवर, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Dec 2022 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 01:56 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस को जल्द जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अभियान चलाकर नौसड़ से सहजनवां के बीच प्राइवेट बसों की जांच भी करने को कहा गया है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Thieves stealing cash jewelry from buses going to Delhi
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नौसड़ से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों के यात्रियों के गहने व नकदी भी अब चोरों के निशाने पर आ गए हैं। 15 दिन के भीतर बसों से दो व्यापारियों के नकदी व जेवर चोरी हो चुके हैं। सहजनवां व गीडा पुलिस ने पीड़ितों के काफी दौड़ने के बाद केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। मामला एसपी नार्थ के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पुलिस को जल्द जांच कर खुलासे का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया में व्यापारी के कर्मचारी व इंद्रानगर निवासी पंकज कुमार त्रिपाठी आठ नवंबर को नौसड़ से बस में सवार हुए थे। उन्हें दिल्ली जाना था। सहजनवां पहुंचने से पहले बैग में रखे तीन लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। एक सप्ताह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


दूसरी घटना 15 नवंबर को हुई। शाहपुर निवासी वी मार्ट के संचालक ऋषिकेश यादव दिल्ली जाने के लिए नौसड़ से बस पर सवार हुए थे। दिल्ली पहुंचने से पहले बैग से पांच लाख रुपये चोरी हो गए। बस में सीसीटीवी कैमरा भी था, लेकिन बस चालक ने फुटेज नहीं दिखाया। गीडा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रास्ते में ही बैग चोरी कर उतर जा रहे बदमाश

आशंका है कि बदमाश नौसड़, सहजनवां से बसों में सवार हो रहे हैं और चोरी करके रास्ते में उतर जा रहे हैं। व्यापारी ऋषिकेश ने तहरीर में भी इसका जिक्र किया है। उनका कहना है कि सहजनवां के पास कुछ युवक बस में सवार हुए थे, जो संदिग्ध लग रहे थे। इस पर आपत्ति करने के बाद भी चालक ने ध्यान नहीं दिया और चोरी हो गई।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस को जल्द जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अभियान चलाकर नौसड़ से सहजनवां के बीच प्राइवेट बसों की जांच भी करने को कहा गया है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed