{"_id":"689b81d6e277107e750a901f","slug":"thieves-ransacked-the-house-and-took-away-cash-and-jewellery-gorakhpur-news-c-208-1-deo1009-160679-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरों ने खंगाला मकान नकदी और जेवरात ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरों ने खंगाला मकान नकदी और जेवरात ले भागे
Tue, 12 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। चोरों ने सोमवार की रात जमुना छापर गांव निवासी नंदकुमार यादव के मकान को खंगाला। पीछे छत के रास्ते घुसे चोर 22 हजार रुपये नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। हालांकि, पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, जमुना छापर गांव निवासी नंदकुमार यादव हाल ही में गांव के दक्षिण दिशा में मकान बनवाया है। सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद पत्नी शारदा देवी और बच्चों के साथ बाहर बरामदे में सो गए। मंगलवार की सुबह जब पत्नी शारदा देवी नींद खुली और घर के अंदर गईं तो सभी कमरों का दरवाजा खुला था। यह देख वह परेशान हो उठी। एक कमरे में रखा दो बॉक्स गायब मिला।
पति नंदकुमार के साथ खोजबीन करते छत पर गईं तो एक बाॅक्स टूटे हालत में मिला। जबकि उसमें रखा सामान गायब था। नंदकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 22 हजार रुपये नकदी, दो सोने की चेन,चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो अदद कान की बाली, दो अदद पायल, बिछिया समेत अन्य सामान चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।