{"_id":"663f0f6815e67120bd0a350d","slug":"thieves-broke-the-lock-of-a-constable-s-house-in-the-cantt-police-station-area-of-gorakhpur-and-stole-it-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिसकर्मी के बंद मकान में चोरी- मां की मौत पर परिवार संग गए थे गांव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिसकर्मी के बंद मकान में चोरी- मां की मौत पर परिवार संग गए थे गांव, केस दर्ज
Sat, 11 May 2024 11:55 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
मां की मौत पर परिवार के साथ गांव गए हेड कांस्टेबल के मकान को चोरों ने खंगाल लिया। बृहस्पतिवार को ताला टूटा देख पड़ोस के लोगों ने चोरी की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूलत : देवरिया जिले के भलुअनी इलाके के बहोर धनौती गांव निवासी सत्येंद्र सिंह कैंट इलाके के श्रवणनगर परशुराम चौक, सिंघड़िया में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तैनाती भी गोरखपुर में ही हेड कांस्टेबल पद पर है। वह चुनाव ड्यूटी में हाथरस गए थे। इस बीच छह मई को उनकी मां का निधन हो गया।
विज्ञापन
वह अवकाश लेकर गोरखपुर पहुंचे और मकान में ताला बंद कर परिवार लेकर गांव चले गए। इस बीच पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटे होने की उन्हें जानकारी दी। सत्येंद्र ने पुलिस को जेवरात समेत 10 हजार नकद चोरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन