फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thermal screening compulsory for police station

कोरोना का असर: गोरखपुर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही थाने में कर सकेंगे प्रवेश, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Thu, 20 May 2021 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 05:47 PM IST
सार

एसएसपी थाने, चौकी का निरीक्षण कर दिया निर्देश, सतर्कता बरते पुलिसकर्मी, अपराधियों की निगरानी और धर पकड़ करे पुलिस, सावधानी भी बरते

 

विज्ञापन
thermal screening compulsory for police station
थर्मल स्क्रीनिंग। - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही फरियादियों को थाने व चौकी में प्रवेश दिया जाए। ताकि पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाया जा सके। उक्त बातें एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने गुरुवार को खोराबार, शाहपुर, चिलुआताल, थाने व इंजीनियरिंग कालेज, असुरन चौकी तथा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान कही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया। थाना परिसर में खड़े मुकदमों से संबंधित माल के वाहनों के संबंध में जानकारी ली। थाने में बनी कोविड हेल्प डेस्क पर कर्मचारी और कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी सामग्री का निरीक्षण करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच करने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जाए। जिससे संक्रमित मरीजों से अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


थानों पर रखे रिकार्ड के लिए बनाए गए रजिस्टर को चेक कर कहा कि थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव और प्रविष्टियां को अपडेट कर सभी प्रविष्टियों को रखा जाए। एसएसपी ने गुंडा, गैंगस्टर और टॉप-10 अपराधियों की निगरानी करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही थाना प्रभारी से कहा गया कि हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों की सूची के अलग-अलग बोर्ड बनवाकर थाने पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-10 अपराधियों की सूची की प्रत्येक माह समीक्षा करते हुए उसमें जरूरी संशोधन किए जाएं। थानों के अंतर्गत अवैध तरीके से शराब तस्करी और निष्कर्षण नहीं होना चाहिए अगर किसी भी थाना के अंतर्गत अवैध तस्करी व शराब निष्कर्षण होता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बैरक में बिजली-पानी और साफ-सफाई दुरुस्त रहे जिससे हमारे जवान शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन करते हुए स्वस्थ रहें। इस दौरान थाने पर थानेदार राहुल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी व इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पर दरोगा सुनील कुमार, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed