फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will soon be relief from the daily traffic jam in front of the main gate of Deendayal Upadhyay Gorakhpur University.

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए अब दो और रास्ते

Wed, 22 Apr 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
There will soon be relief from the daily traffic jam in front of the main gate of Deendayal Upadhyay Gorakhpur University.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने हर दिन लगने वाले जाम से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। दीक्षा भवन (रेल म्यूजियम के निकट) पर बन रहा हीरक जयंती द्वार का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। इसके बन जाने के बाद अगले माह से गेट खोला जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा हिंदी-प्राचीन इतिहास विभाग के बीच (यूनिवर्सिटी चौराहा के निकट) स्थित गेट से भी पैदल आने-जाने की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। वाहन समेत इन-आउट के लिए दो गेट बन जाने से भीड़ बंट जाएगी। इससे मेन गेट पर दबाव नहीं बढ़ेगा। वाणिज्य संकाय की तरफ गेट नई पार्किंग बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक भवन के पीछे एक बड़ा पार्किंग स्थल भी तैयार होने के करीब है। अब तक छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में पार्किंग के नाम पर स्थापना के समय बना सिर्फ एक साइकिल स्टैंड है। हाल के वर्षों में छात्रों की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए अक्सर सवाल उठते रहते थे। अब प्रशासनिक भवन के पीछे और वाणिज्य विभाग के निकट पार्किंग बन जाने से काफी राहत मिलेगी। भविष्य में विधि विभाग के लिए भी एक गेट स्वास्थ्य केंद्र के बगल से खोले जाने की योजना है। विधि विभाग के नए भवन के निर्माण के बाद उसे भी शुरू ककर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed