फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be relief from the jam in Transport Nagar, carters removed

Gorakhpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में जाम से मिलेगी राहत, हटवाए गए ठेले वाले

Fri, 26 May 2023 03:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from the jam in Transport Nagar, carters removed
फोटो
विज्ञापन


- नो-वेंडिंग में शुरू हुई सख्ती, नगर निगम और पुलिस टीम ने शुरू की कार्रवाई
- ट्रांसपोर्ट नगर और रुस्तमपुर में बने शेड में खड़े कराए गए ठेले, बरती जाएगी सख्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। अब ट्रांसपोर्ट नगर में ठेले-खोमचों की वजह से जाम नहीं लगेगा। नो वेंडिंग जोन में ठेले पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। अमर उजाला में 23 मई को प्रकाशित खबर वेंडिंग जोन खाली, सड़क पर ठेले को संज्ञान में लेते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम और पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सड़क पर लगे ठेलों को हटवाकर वेंडिंग जोन में लगवा दिया। दोबारा सड़क किनारे दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि नो वेंडिंग जोन में निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगेंगी।


ट्रांसपोर्टनगर में पुलिस चौकी से लेकर राजघाट पुल के दोनों ओर ठेले पर दुकानें लगती हैं। ठेले पर फल, सब्जी सहित अन्य सामान खरीदने के लिए लोग पहुंचते हैं, तो सड़क पर जाम लग जाता है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की तरफ से वेंडिंग जोन के शेड बनवाए गए हैं। ट्रांसपोर्टनगर और रुस्तमपुर ढाले के पटरी व्यापारियों के लिए नगर निगम की ओर से रुस्तमपुर और ट्रांसपोर्टनगर में शेड बनाकर स्थान आवंटित किया। रुस्तमपुर ढाले के पास बने शेड 20 ठेले वालों के लिए आवंटित हैं। ट्रांसपोर्टनगर में कुल 240 दुकानदारों के लिए शेड बने हैं। पथ विक्रय समिति की बैठक में रुस्तमपुर ढाला से ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी तक सड़क किनारे ठेले-खोमचों को शेड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। लेकिन इसके बाद भी वहां दुकानें नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन



इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। बृहस्पतिवार की सुबह दल बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी से लेकर अमरूद मंडी तक ठेले को हटवा दिया। सभी को शेड में भेजते हुए वहीं पर दुकान लगाने की हिदायत दी। यहां सात दिनों तक पुलिस का पेट्रोलिंग दस्ता निगरानी करेगा। यदि किसी दुकानदार ने मनमानी की तो उसका चालान काटकर नगर निगम के कर्मचारी जुर्माना वसूल करेंगे। उधर, रुस्तमपुर ढाला के पास भी कार्रवाई करते हुए ठेलों को शेड में लगवाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण भी हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000
नो वेंडिंग जोन में दुकानें नहीं लगेंगी। सभी ठेलों को शेड के नीचे स्थानांतरित कराया गया है। इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। यदि किसी ने सड़क पर ठेला लगाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed