फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be exciting competition in seven sporting events

गोरखपुर महोत्सव : खेल की सात स्पर्धाओं में होंगे रोमांचक मुकाबले

Sat, 02 Jan 2021 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be exciting competition in seven sporting events
गोरखपुर महोत्सव : खेल की सात स्पर्धाओं में होंगे रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के तहत सात तरह की खेल स्पर्धाओं का आयोजन 10-13 जनवरी तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से होनेवाली प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इच्छुक टीमें सात जनवरी तक खेल कार्यालय पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

पंजीकरण अधिकारियों के नाम और नंबर की सूची क्षेत्रीय खेल कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम को कोविड-19 के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। इस दौरान बैडमिंटन, फुटबॉल, कुश्ती, खो-खो, टेबल टेनिस, कबड्डी और विकलांग ट्राई साइकिल रेस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
10-11 जनवरी - फुटबॉल बालक, टेबल टेनिस (बालक/ बालिका)
12-13 जनवरी - बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी (बालक/ बालिका), खो-खो बालक,
12 जनवरी- विकलांग ट्राई रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed