फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be additional arrangements at the station to handle the rush of passengers.

Gorakhpur News: यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए स्टेशन पर होगी अतिरिक्त व्यवस्था

Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
There will be additional arrangements at the station to handle the rush of passengers.
- 20 से 25 नवंबर के बीच दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्रियों की उमड़ेगी भीड़
विज्ञापन

- अगले एक सप्ताह तक आरपीएफ जवानों के अवकाश पर रोक

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिवाली और छठ पूजा के लिए घर आए परदेशी 20 नवंबर से फिर दिल्ली-मुंबई का रुख करेंगे। इसके चलते गोरखपुर जंक्शन पर भीड़ कई गुना बढ़ने की संभावना है। भीड़ से होने वाली अव्यवस्था को देखते हुए रेल प्रशासन ने उपाय भी शुरू कर दिए हैं।
गोरखपुर जंक्शन से 80 से अधिक स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। स्टेशन मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है कि गोरखपुर से शुरू व समाप्त होने वाली ट्रेनों को एक नंबर, दो नंबर और आठ व नौ नंबर प्लेटफार्म पर रखा जाएगा। जिससे इन ट्रेनों के यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का प्रयोग कम से कम करना पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों को भी प्लेटफार्म नंबर एक या दो से गुजारा जाएगा। वहीं बिहार और वाराणसी की तरफ जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन से लेकर छह तक रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक किसी भी जवान को आकस्मिक स्थिति छोड़कर कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। सब इंस्पेक्टर और जवान प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण करने की व्यवस्था बनाएंगे। इनकी मदद के लिए जीआरपी के जवान भी रहेंगे।
बताया कि जनरल कोच के सामने रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की जाएगी। ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान धक्का-मुक्की ना हो इसके लिए जवानों को मुस्तैद किया जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर में 66 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।

--
यात्रियों को बता रहे कोच की पोजिशन
रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर सहायता बूथ बनाया गया है। 24 घंटे सक्रिय इस बूथ पर यात्रियों को ट्रेन, प्लेटफार्म, टिकट समेत अन्य संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके अलावा 24 घंटे चिकित्सा बूथ भी संचालित हो रहा है। सीनियर डीसीआई डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म पर आए यात्रियों व सामान की लगातार जांच की जा रही है। यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफार्म व कोच पोजिशन की भी जानकारी दी जा रही है। जनरल टिकट के लिए टिकट काउंटर के अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन का भी उपयोग हो रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन जनरल टिकट भी ट्रेनों में मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed