फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was negligence in the treatment of a girl in Gorakhpur AIIMS, she was referred to a higher center

एम्स : इलाज शुरु करने में लगे 3 घंटे, इमरजेंसी से कर दिया बाहर- सांसद तक पहुंची बात; जानिए फिर क्या हुआ

Sun, 09 Mar 2025 12:55 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

उमाकांत ने बताया कि साढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद किसी तरह मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में इलाज शुरू हुआ। आरोप लगाया कि शाम छह बजे से मरीज को इमरजेंसी के बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
There was negligence in the treatment of a girl in Gorakhpur AIIMS, she was referred to a higher center
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स के इमरजेंसी वाॅर्ड में इलाज के लिए आई 22 वर्षीय युवती को शनिवार की रात करीब 11 बजे अन्य हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवती को सांस लेने में तकलीफ होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। पिता का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते बेटी की हालत बिगड़ रही है।

विज्ञापन


देवरिया जिले के भाटपार रानी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती पूजा को दो दिन पूर्व अचानक सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। पिता उमाकांत इलाज के लिए शनिवार को एम्स लेकर पहुंचे। उमाकांत ने बताया कि साढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद किसी तरह मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शाम छह बजे से मरीज को इमरजेंसी के बाहर कर दिया गया। करीब चार तीन घंटे तक बेटी बाहर तड़पती रही, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। घरवालों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मदद नहीं मिली तो सांसद से मदद के लिए उनके सहयोगी श्याम दूबे से गुहार लगाई। इसके बाद डॉक्टरों ने रात में साढ़े दस बजे फिर से भर्ती किया। कुछ ही देर बाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed