{"_id":"66a6e4b15a06a80d4f00bb1f","slug":"there-was-electricity-failure-for-six-hours-in-padri-bazaar-and-four-hours-in-rustampur-people-boiled-in-the-heat-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-636443-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पादरी बाजार में छह व रुस्तमपुर में चार घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में लोग उबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पादरी बाजार में छह व रुस्तमपुर में चार घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में लोग उबले
Mon, 29 Jul 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
पादरी बाजार में छह व रुस्तमपुर में चार घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में लोग उबले
-सुबह बिजली न रहने से पानी का संकट गहराया, बिजली आने पर लोगों ने ली राहत की सांस
- शहर के ज्यादातर इलाकों में पूरे दिन आती-जाती रही बिजली की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गईं है। ट्रांसफाॅर्मर पर अधिक लोड बढ़ने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है तो वहीं लोकल फाॅल्ट भी कई इलाकों में मुसीबत बढ़ा रहे हैं। रविवार की सुबह पादरी बाजार उपकेंद्र के एक फीडर में तकनीकी खराबी से गुल हुई बिजली छह घंटे बाद आई। लोग पानी को तरस गए। वहीं, रुस्तमपुर में भी चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
जानकारी के मुताबिक, राप्तीनगर में करीब दोपहर 12 बजे बिजली गुल हो गई। दो घंटे बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। बशारतपुर के रामजानकी नगर में शनिवार की देर रात कई बार बिजली आती-जाती रही। वहीं, सूरजकुंड, दुर्गाबाड़ी और बक्शीपुर इलाके में दिन भर बिजली की आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। रानीबाग के फुलवरिया इलाके में जंपर उड़ने से सुबह आठ बजे बिजली कटी तो तीन घंटे बाद आई। इसी तरह बेतियाहाता और टाउनहाल फीडर में भी बिजली की आपूर्ति कई बार बाधित हुई। रुस्तमपुर के शक्ति सिंह ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती ने परेशान किया है। कई बार लोग इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था सुधर नहीं रही है। दिन में करीब छह से सात घंटे बिजली कटौती हो रही है।
-- --
कोट-
गर्मी के कारण लोड बढ़ गया है। इसकी वजह से फाॅल्ट हो रहे हैं। लोगों ने लोड भी नहीं बढ़वाया है। लोड बढ़वाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
-लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहरी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
राप्तीनगर उपकेंद्र में हंगामा करने वालों के खिलाफ तहरीर
गोरखपुर। राप्तीनगर उपकेंद्र में हंगामा कर बिजली आपूर्ति ठप कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए अवर अभियंता दिनेश जायसवाल ने तहरीर दी है। तहरीर में लिखा कि शुक्रवार रात अंकुर उद्योग के पास जंपर कटने के कारण राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया गया और राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से ओल्ड की सप्लाई शुरू कराई गई। इस बीच राप्तीनगर फेज एक फीडर क्षेत्र में रहने वाले कुछ अराजक तत्व राप्तीनगर उपकेंद्र पर पहुंचे। क्षेत्र में लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग करने लगे। एसएसओ ने समय मांगा, लेकिन वह गाली देते हुए उपकेंद्र में आग लगाने की बात कहने लगे। इसके बाद जबरदस्ती आपूर्ति ठप करा दी। शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।