{"_id":"650bd7cc2112e6413805d0c9","slug":"there-was-electricity-crisis-in-many-areas-of-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-312198-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के कई इलाकों में रहा बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के कई इलाकों में रहा बिजली का संकट
Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
0- बक्शीपुर और लालडिग्गी इलाके में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महानगर के बक्शीपुर बिजली घर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बुधवार की शाम फुंक गया। इससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफाॅर्मर को बदलने का कार्य शुरू किया। रात नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बक्शीपुर बिजली घर का ट्रांसफॉर्मर बुधवार की शाम ओवरलोड की वजह से अचानक जल गया। सूचना पर पहुंचे अभियंता और बिजली कर्मचारी उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे। सफलता नहीं मिली तो वर्कशाॅप से ट्रांसफाॅर्मर मंगवाया गया।
बक्शीपुर अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में पहले से गड़बड़ी थी। भार बढ़ते ही जल गया। दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से कुछ घंटों बाद ही आपूर्ति सुचारु करवा दी गई।
विज्ञापन
उधर, लालडिग्गी में एक हजार केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार देर रात खराब हो गया। स्थानीय लाइनमैनों ने फाॅल्ट ढूंढकर रात में आपूर्ति शुरू कराई। बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया। एक हजार क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत वर्कशाॅप में नहीं होने से परेशानी बढ़ गई।
क्षेत्र के अवर अभियंता दुर्गा प्रसाद ने पास के ही कम भार के 400 केवीए के एक ट्रांसफाॅर्मर और दूसरा 400 केवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर वर्कशाॅप से मंगवाया। दोनों से जोड़कर आपूर्ति चालू करवाई गई। अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति की दिक्कत थी। रात तक सही करवा दी गई।