फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a ruckus between two castes in Gorakhpur s PPganj police station over making a video on an obscene s

Gorakhpur News: पीपीगंज क्षेत्र में अश्लील गाने पर वीडियो बनाने पर दो पक्षों में बवाल, नौ पर केस दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Mar 2025 11:17 PM IST
सार

राजाबारी निवासी मुकेश यादव की तहरीर के अनुसार, 28 फरवरी की शाम चार से पांच बजे के बीच वह अपनी बुआ के साथ घर जा रहा था। रास्ते में एक जाति के लोग अपमानित करने के लिए अश्लील गाना बजाकर मजाक उड़ाने लगे। मना किया तो एक विधायक का नाम लेकर धमकी देने लगे।

विज्ञापन
There was a ruckus between two castes in Gorakhpur s PPganj police station over making a video on an obscene s
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक पार्टी का झंडा जलाने से नाराज युवक ने बाइक से स्टंट करते हुए दूसरी जाति के खिलाफ अश्लील गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे नाराज दूसरी जाति के लोगों ने वीडियो बनाने वाले युवक को पीट दिया। इस मामले में रविवार को नौ लोगाें पर पीपीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि एक विधायक की पैरवी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर वीडियो बनाने वाले युवक और विधायक पर केस दर्ज करने की मांग की है। आभूराम टोला भगड़ा निवासी सचिन निषाद की तहरीर के अनुसार, 28 फरवरी की शाम पांच बजे वह अपने घर से नहर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान श्याममोहन यादव, मुकेश यादव, मनोज यादव और उनके साथ छह अज्ञात लोगों ने उसे लाठी व डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पुरानी रंजिश के कारण उसे तीन बार पहले भी पीट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के राजाबारी निवासी मुकेश यादव की तहरीर के अनुसार, 28 फरवरी की शाम चार से पांच बजे के बीच वह अपनी बुआ के साथ घर जा रहा था। रास्ते में एक जाति के लोग अपमानित करने के लिए अश्लील गाना बजाकर मजाक उड़ाने लगे।


मना किया तो एक विधायक का नाम लेकर धमकी देने लगे। इसके कारण विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने दबाव बनाकर केस दर्ज कराया है। मुकेश यादव ने सचिन निषाद के साथ ही विधायक पर भी केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed