फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a rise in the water level of Rapti river, water increased by 77 cm in one day

Gorakhpur News: राप्ती नदी के जलस्तर में आया उछाल, एक दिन में 77 सेमी बढ़ा पानी

Sun, 07 Jul 2024 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
There was a rise in the water level of Rapti river, water increased by 77 cm in one day
तेजी से बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश का असर जिले में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। शुक्रवार को स्थिर रहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर अचानक 77 सेंटी मीटर बढ़ गया। इससे इसके तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने लगी है।

विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तरह से पानी बढ़ा तो बाढ़ जल्द आ सकती है। इसके अलावा गोर्रा का जलस्तर 60 सेमी जबकि रोहिन का पानी 32 सेमी बढ़ा है। घाघरा के बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। चौबीस घंटे में उसका पानी मात्र 24 सेमी बढ़ा है। वहीं बाल्मीकि नगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर सबसे अधिक राप्ती नदी में देखा जा रहा है। राप्ती नदी का पानी चौबीस घंटे में 77 सेमी बढ़ गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राप्ती नदी के क्षेत्र वाले भाग में नेपाल की पहाड़ियों पर भी बारिश हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

There was a rise in the water level of Rapti river, water increased by 77 cm in one day
बढ़ता राप्ती नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार राप्ती नदी की सहयोगी गोर्रा नदी का भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को गोर्रा में न के बराबर पानी बढ़ा था, लेकिन शनिवार को उसका जलस्तर 60 सेमी बढ़ गया है। शुक्रवार को नीचे की तरफ जा रही रोहिन नदी का जलस्तर शनिवार को 32 सेमी बढ़ गया। शुक्रवार को घाघरा का जलस्तर अचानक एक मीटर बढ़ गया ।लेकिन, शनिवार को उसके जलस्तर में 24 सेमी की बढ़त दर्ज की गई।

नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी पर बाल्मीकि नगर में बैराज बनाया गया है। वहां पर हर रोज पानी बैराज से गंडक नदी में छोड़ा जाता है। शनिवार को बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया। इसका असर गंडक के तटवर्ती क्षेत्रों में दिखेगा।

शनिवार को नदियों का जलस्तर
घाघरा अयोध्या 91.600 खतरे का निशान 92.73
राप्ती बर्डघाट 72. 970 खतरे का निशान 74.98

गोर्रा पिडरा घाट 67.600 खतरे का निशान 70.50
कुआनो मुखलिसपुर 76.440 खतरे का निशान 78.65

रोहिन तिनमुहानी 80.120 खतरे का निशान 82.44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed